भोपाल(Janprachar.com)। राज्य विधान सभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा कल सुबह 8 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ प्रस्थान करेंगे । वह अगले दिन अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन उपरांत लखनऊ में रात्रि विश्राम करेंगे ।श्री शर्मा सात दिसंबर को उप्र के मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री,विधानसभा अध्यक्ष,विधान परिषद के सभापति तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से सौजन्य भेंट करेंगे। श्री शर्मा 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे वापस भोपाल आएंगे।
—————-
किसानों की बेहतरी के लिए समर्पित है शिवराज सरकार : शर्मा
भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा,कि प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों की बेहतरी के लिए केंद्र की मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही है और उनकी भलाई के लिए समर्पित है। दूसरी तरफ कांग्रेस सिर्फ किसानों का उपयोग करना जानती है और उसकी रुचि सिर्फ किसानों को गुमराह करके राजनीतिक लाभ उठाने में है। श्री शर्मा ने यह बात किसानों के खातों में सौ करोड़ रुपए जमा किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए एक बयान में कही।
——————————————
इंदौर की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले मोघे
भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इंदौर में बाजार खोलने का समय रात्रि दस बजे तक बढ़ाए जाने व अवैध कालोनियों को वैध किए जाने की मांग की। बाद में वह भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत से भी मिले।